Saturday, May 14, 2011

भागीरथ कृषक बने सत्यपाल सिंह

मौ निवासी सत्यपाल सिंह (८८८९३५३२९२) से मिलने का अवसर १३ तारीख के खेरिया चन्दन के लोक कल्याण शिबिर में प्राप्त हुआ. इस युवक का पहल वाकई देखने लायक हैं. इन्होने  स्वयं के प्रयास से खेत में एक बड़ा तालाब बनाया और इसी से सिंचाई करते हुए पानी और बिजली केलिए अन्य किसान द्वारा कर रहे खर्च से बचा. ख़ुशी की बात हैं की मई के महीने में भी उनके तालाब में पानी हैं, जिसमे वोह मछली पालन कर ते हैं एवं उन्ही के खेत तालाब से ही निकट  के गाँव के पशु पक्षी भी पानी पी रहे हैं. गोबर गैस प्लांट हो. केचुआ पालन हो, सौर उर्जा का प्रयोग हो, इस किसान हर क्षेत्र मैं एक मिसाल कायम किया हैं. जैविक खेती में उनके हुनर ने उनको रासायनिक खाद पर निर्बर रहने की अविश्यकता से मुक्ति दिलाई. अब इस भागीरथ कृषक आगे के दो महीने में एक और बड़ा तालाब खोदने का शपथ लिया हैं. मेरी  शुभकामनाये .  इनके साथी कृषक भी अभिमन्यु पाण्डेय (९९२६६१४२९४) एओ के कुशल नेत्रित्व में भागीरथ कृषक बन रहे हैं. आगे के पीढ़ी को बचाने की  भावना के साथ साथ आज के मुनाफे पर इनके द्वारा जोर दिया. जलाभिषेक अभियान एवं स्वर्णिम मध्य प्रदेश इन्ही नव युवकों पर निर्भर हैं.